मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज बीते कई दिनों से मौसमी बदलाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य में एक गहरा असर देखा जा रहा है। मौसम के बार-बार बदलने से और बारिश के कारण बुखार,एलर्जी और वायरल जैसी बीमारियों लोगो को घेर रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र व्यक्ति , किसी न किसी बीमारी से प्रभावित दिखाई दे रहा है। कभी उमस भरी गर्मी, तो कभी तेज बारिश, से तासीर संबंधित बीमारी से आम जनजीवन घिरा हुआ है। सड़कों पर जलभराव, गंदगी से एलर्जी फैल रही है। और जलभराव से पानी के कीड़े, मच्छरों की तादात बढ़ती जा रही है।जिससे बुखार, एलर्जी, और वायरल जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।ऐसे में अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी हो गया है।
दिल्ली में बिगड़े मौसम से बिगड़ा स्वास्थ्य, एलर्जी और वायरल फैला

