चंचल सैनी। हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर आ गया है। जिसके दौरान फैन इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं। इसी बीच धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल हैंडल ने फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। जिसमें की आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। हालांकि ट्रेलर आने के बाद से ही फैंस फिल्म के लिए सुपर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं करण जौहर भी 7 सालों के बाद डायरेक्शन में कमबैक कर चुके हैं। इसी बीच धर्मा प्रोडक्शंस के ट्विटर हैंडल से फिल्म की शूटिंग के दौरान का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा: सेट पर यह कहानी बिल्कुल अलग है, इससे पहले आप कपल से ऑन-स्क्रीन मिलें। यहां ऑफ-स्क्रीन सभी अनफिल्टर्ड मोमेंट्स की एक झलक देख लें। बर्फ में शूटिंग कर रहे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह, वीडियो में करण जौहर के साथ मस्ती करते हुए नजर आई। बर्फ में आलिया सफेद साड़ी पहनकर शूटिंग कर थी। आपको बतादें, कि शूटिंग के दौरान आलिया गिरते-गिरते बची। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और इसी दौरान करण जौहर का रिएक्शन नजर आया। दरअसल, बीटीएस वीडियो में आलिया भट्ट को देखकर करण जौहर हंसते नजर आ रहे है। बॉलीवुड के सबसे फनी एंड चुलबुले एक्टर रणवीर सिंह का अंदाज भी हर किसी को पसंद आता है। वहीं बीटीएस क्लिप में भी रणवीर सिंह कभी वैभवी मर्चेंट तो कभी करण जौहर को कंधे की मसाज देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, आलिया भट्ट ने साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जब भी करण जौहर और आलिया भट्ट साथ में शूटिंग करते नजर आते हैं। जिस दौरान तो पहली फिल्म को लेकर भी बातें होती हैं। वहीं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के दौरान भी करण जौहर अपनी फेवरेट आलिया भट्ट के साथ ‘डिस्को दीवाने’ सॉन्ग पर खिलखिलाते हुए डांस करते हुए नजर आए।

About Post Author

आप चूक गए होंगे