चंद्रयान-3 की सफलता के बाद ब्रिक्स सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र बने पीएम मोदी

लवी फंसवाल। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बुधवार को बैंक्वेट डिनर का आयोजन किया गया। ब्रिक्स सम्मेलन के इस डिनर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकर्षण का केंद्र बने। इसका मुख्य कारण रहा चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग। दरअसल, भारत के चंद्रायन-3 मिशन की सफलता के बाद दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी। अधिकतर विदेशी नेता पीएम मोदी से मिलकर उन्हें सफलता की शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दिए। इनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल रहीं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय का उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई।’ प्रधानमंत्री ने जोहानिसबर्ग के होटल में भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद संपूर्ण भारत के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी उत्साहित दिखे। मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए नजर आए। जिसमें उन्होंने उनके उत्साह की तारीफ की। इस दौरान पीएम मोदी ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘वह चंद्रयान-3 की सफलता के जोश को जोहानिसबर्ग में भी महसूस कर रहे हैं। भारत की उपलब्धि पर दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय का उत्साह देखकर बहुत खुशी हुई।’ जिस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग में भारतीय मूल के लोगों से मिलते हुए सोशल मीडिया पर फोटो भी साझा की।

आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो गया है। मिशन कैलेंडर विक्रम ने बुधवार शाम को 6:04 पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। रोवर प्रज्ञान लैंडर विक्रम से सफलतापूर्वक बाहर आ गया है। जिससे भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर परचम लहराने वाला प्रथम देश बना है।

About Post Author