दिल्ली में 24 साल की युवती पर एसिड अटैक, आरोपी पूर्व प्रेमी फरार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार सुबह ऑफिस जाने के निकली 24 साल की एक युवती पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले के बाद युवती दर्द से छटपटाने लगी। बाद में वह भागती हुई 80 साल के एक बुजुर्ग के पास पहुंची। बुजुर्ग का एक हाथ भी तेजाब से जल गया।हमले में युवती का चेहरा और शरीर के बाकी हिस्से झुलस गए। किसी तरह युवती भागती हुई अपने कमरे पर पहुंची। मकान मालिक के बेटे ने पुलिस को खबर दी। युवती को पहले अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती पिछले करीब 3 साल से अपने दोस्त के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। 3 महीने पहले दोनों के बीच अनबन हुई तो उसने अलग रहना शुरू कर दिया। पूर्व प्रेमी ने युवती को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी तो आरोपी ने तेजाब डाल दिया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

About Post Author