दिल्ली के नांगली सकरावती में कई कारखानों में लगी आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के नांगली सकरावती इलाके में रविवार को एक प्लॉट पर बने कई छोटे-छोटे कारखानों में आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए। फिलहाल आग लगने के कारणों और हादसे में हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

About Post Author