नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास तीन एटीएम में लगी आग

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास स्थित तीन एटीएम में अचानक आग लग गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author