दिल्ली के शोरूम में महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। घटना एक शोरूम के अंदर हुई, जहां आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा और फिर बुरी तरह पीटा। इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About Post Author