दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 400 के पार
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह राजधानी घने स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 403 दर्ज किया गया। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया।दिल्ली के चांदनी चौक में सबसे अधिक 480, नॉर्थ कैंपस में 479, पंजाबी बाग में 458 और आईटीओ में 448 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, आनंद विहार में 418 और रोहिणी में 414 एक्यूआई रहा।नोएडा और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक रहा। नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 474 और सेक्टर-116 में 402 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 432 और वसुंधरा में 405 एक्यूआई रहा। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
