दिल्ली: शराब के पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को घर में बंद कर लगाई आग, सिलिंडर फटा
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के जहांगीरपुरी में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी मां को घर में बंद कर आग लगा दी। आग तेजी से फैल गई और घर में रखा गैस सिलिंडर भी फट गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान एक असिस्टेंट फायर ऑफिसर (एएफओ) झुलस गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
