ग्रेटर नोएडा में सड़क पार कर रही दो महिलाओं को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसा सूरजपुर-कासना रोड पर औद्योगिक सेक्टर साइट-5 की ओर जाने वाले कट के पास हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं सड़क पार कर रही थीं, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
