दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग,मचा हड़कंप, बचाव के लिए बच्चों समेत पहली मंजिल से कूदे लोग

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज उत्तर पूर्वी दिल्ली में मौजपुर इलाके के एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए बच्चों समेत इमारत की पहली मंजिल की बालकनी से कूदना पड़ा। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे जाफराबाद मेन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि आग रेस्टोरेंट के किचन में लगी थी और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। डीएफएस ने रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा।

About Post Author