दिल्ली में नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश,50 करोड़ का खेप बरामद

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज राजधानी दिल्ली को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत रोहिणी पुलिस ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्पेशल स्टाफ टीम ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करके चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7.076 किलो ड्रग्स बरामद की है ।अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।पूछताछ में सामने आया कि हेरोइन की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं थी। इसके पीछे उत्तर प्रदेश में कथित तौर पर संचालित एक निर्माण इकाई और बड़ा सप्लाई नेटवर्क था।पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और इसकी वित्तीय कड़ियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author