दिल्ली में चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, रेवाड़ी तक ई-बस सेवा शुरू
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली सरकार राजधानीवासियों के रोजमर्रा के सफर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 50 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली-रेवाड़ी अंतरराज्यीय ई-बस सेवा की भी शुरुआत की। इसके अलावा तेहखंड ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। हसनपुर और गाजीपुर में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों को भी जनता को समर्पित किया गया। दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली-रेवाड़ी ई-बस सेवा शुरू की गई। टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन और हसनपुर-गाजीपुर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआत भी हुई।
