दिल्ली के करोल बाग में इमारत की दीवार गिरी,कई लोग घायल,रेस्क्यू जारी

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक पुरानी इमारत की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए। दिल्ली की फायर ब्रिगेड टीम ने पूरे हादसे की की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बताया कि 2-3 लोगों को पहले ही बचाकर अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल, घटनास्थल पर और लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार,इमारत में ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह एक बहुत पुरानी और जर्जर हालत वाली इमारत थी।

About Post Author