जल्द शुरू होगा जंतर मंतर का सीजन-2,अभिजीत दीपके ने लगाए बीजेपी पर आरोप

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी स्वयंसेवकों की बैठक को रद्द कराने के लिए दबाव बनाया गया। दीपके ने यह भी बताया कि उनके कार्यक्रम ‘जंतर-मंतर’ का दूसरा सत्र जल्द शुरू होगा।दीपके ने बताया कि आज दिल्ली में उनकी स्वयंसेवकों की बैठक होनी थी। उन्हें एक हॉल की तलाश थी, लेकिन कोई भी उन्हें हॉल किराए पर देने को तैयार नहीं था। सभी हॉल मालिकों ने ऊपर से दबाव होने की बात कही। बहुत मुश्किल से एक हॉल मिला था और उसकी रसीद भी उनके पास थी।हालांकि, आज सुबह हॉल मालिकों को धमकियां मिलीं। उन्हें कहा गया कि यदि सीजेपी की बैठक हुई तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। दीपके ने इन सभी घटनाओं के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के युवाओं से डरती है और ऐसे छोटे-मोटे कार्यों से उन्हें डरा नहीं सकती।अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर आ रही टिप्पणियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, कई लोग उनसे ‘जंतर-मंतर’ के सीजन-2 के बारे में पूछ रहे थे। उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया। दीपके ने बताया कि ‘जंतर-मंतर’ का दूसरा सत्र बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

About Post Author