पिता के सामने बेटी पर कुदाल से 20 वार, भीड़ ने आरोपी का घर फूंका

मीनाक्षी आईआईएमटी न्यूज बिहार के सुपौल में गुरुवार की रात 7 साल की बच्ची के सिर पर कुदाल से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 की है। मृतका की पहचान शंभू शाह की बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची अपने पिता के साथ आ रही थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक राजू शाह अचानक कुदाल लेकर पहुंचा और बच्ची पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गुरुवार रात शंभू शाह अपनी बेटी प्रीति कुमारी के साथ गांव से दूध लेकर घर लौट रहे थे। शंभू शाह आगे चल रहे थे, जबकि उनके पीछे प्रीति हाथ में दूध की बोतल लेकर आ रही थी। तभी पड़ोसी ने हमला किया। पिता शंभू शाह ने बताया, रात में मेरा बेटा और बेटी मेरे साथ आ रहे थे। मैं साइकिल में घास लेकर था। बच्ची को दूध खरीद कर दिया। वो पीछे थी। रास्ते में आरोपी गंगा साह और उसके साथी ने उनकी बेटी पर अचानक कुदाल से ताबड़तोड़ हमला किया। मेरी बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा साह पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट कर चुका है। उनके माता-पिता को पीट चुका है।मासूम बच्ची के बेरहमी के हत्या की गई है। उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार से मौके पर खून बिखरा है। पास ही दूध की वो बोतल पड़ी है, जिसे लेकर बच्ची पिता के साथ घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बच्ची पर 20 बार कुदाल से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी वीभत्स थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में हत्या की खबर फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वारदात के बाद आरोपी अपने घर में जाकर छिप गया। इससे गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया और उसमें आग लगा दी।परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश में बच्ची की हत्या की गई है। इससे पहले दादी के साथ भी मारपीट की गई थी। आरोपी सनकी है। छोटे-छोटे बात पर लोगों से मारपीट करता था। कुदाल से करीब 20 बार हमला किया। सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

About Post Author