गंडाला में पहुंचा राजस्थान सरकार का ग्राम विकास रथ।

प्रफुल्ल शर्मा

(ग्रेटर नोएडा)। पंचायत समिति बहरोड की ग्राम पंचायत मुख्यालय गंडाला में 12 मई को राजस्थान सरकार का ग्राम विकास रथ पहुंचा। जहां पर आयोजित रात्रि चौपाल में  भाजपा नेता बस्तीराम यादव ने बहरोड मैं जनसमूह को संबोधित किया l ग्रामवासियों की मांग पर जिला परिषद से स्वीकृत बोरिंग बाबत उपखंड अधिकारी ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया तथा राव दिलीप सिंह पब्लिक स्कूल के पास संचालित अवैध ठेके को हटवाने के कार्रवाई की एवं पीएचसी पर स्थाई डॉक्टर लगाने के लिए CMHO को कहा, जलदाय विभाग से स्कूल के पास एक बोरिंग का प्रस्ताव लिया गया, तथा अतिक्रमण हटाने की बात कही गई l एवं सिंगल फेस विद्युत ट्रांसफार्मर  लगवाने के लिए हैं गजानंद निमोरिया ने सहमति दी l

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के ग्राम विकास रथ प्रभारी श्री यादराम जांगल, सरपंच श्रीमती तारावती यादव, जोगेंद्र यादव, बेनी प्रसाद जोशी, सोताज सरपंच, भूप सिंह गहलोत, तेज सिंह यादव, धर्मवीर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव कप्तान ऊदल सिंह, अभय सिंह नंबरदार, सुरेश पीटीआई, पंचायत समिति सदस्य सतवीर, उपखंड अधिकारी श्री राम किशोर मीणा तहसीलदार श्री राजेंद्र मोहन मीणा, विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश बाबता,ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कमलेश यादव पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि अधिकारी, नायब तहसीलदार अजीत सिंह यादव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रामकला यादव सरपंच सोताज सिंहसहायक अभियंता विद्युत श्री गजानंद निमोरिया, PWD Aen श्रीमती प्रिया यादव,Phed Aen श्रीमती दिव्या, मिठन लाल बोहरा ,रोहतास गुर्जर सुनील यादव सहित सैकड़ो ग्रामीण, महिलाएं, युवा उपस्थित थे l

About Post Author