देहरादून में प्रकृति का कहर, सहस्त्रधारा में दुकानें व घर तबाह

प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात बादल फटने से सहस्त्रधारा और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। होटल, दुकानें, घर और पर्यटक स्थलों पर बादल फटने से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, इस भयावह हालत के बीच कुछ लोग लापता बताए जा रहे है। प्रसिद्ध स्थान नंदा की चौकी का पुल भी इस घटना की चपेट में आ गया। हादसा करीबन रात के 11.30 पर हुआ जिसके बाद स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई।

नजदीकी गांव के प्रधान राकेश जावड़ी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार्लिगाड़ में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा नीचे बाजार में आ गया। बहरहाल, प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में एहतियात बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

उत्तराखंड में आज प्रशासन द्वारा 12वीं कक्षा तक स्कूल बंद है। अधिक बरसात के कारण देहरादून और आसपास के इलाकों में पानी जमाव के कारण स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों बंद करने का फैसला लिया है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव है।

देहरादून प्रेमनगर परवल टॉस नदी में दस मजदूर बह गए। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। नया गांव चौकी क्षेत्र में पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हादसे की जानकारी ली है। साथ ही उत्तराखंड राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि केंद्र सरकार आपदा की इस घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य में राहत कार्य और तेज़ी से संचालित होंगे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे