राजतिलक शर्मा

(ग्रेटर नोएडा) रविवार को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर ने संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी (प्रबुद्ध जन) कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि जी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने की।

 कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक  दीपक भारद्वाज ने किया।  संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा मंत्री अमित वाल्मीकि ने कहा कि भारत के संविधान को 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं जिसको लेकर भाजपा देशव्यापी पूरे देश में 11 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक प्रत्येक जिले के सभी मंडलों तक संविधान गौरव अभियान को उत्सव के रूप में मना रही है।  संविधान अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान के विषय में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना एवं संविधान समिति अध्यक्ष भारत रत्न  बाबा भीमराव अंबेडकर जी को याद करना है।  उन्होंने आगे कहा कि आज देश संविधान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व प्रदेश की सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चल रही है।  संविधान के प्रमुख मूल्यों पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने कहा कि भारत का संविधान गौरवशाली है इसमें सभी नागरिकों का हित सुरक्षित करते हुए भारत के विकास की कल्पना की गई है।  इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, राज नागर, गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय भैया, मनोज चेची, जितेंद्र भाटी, रजनी तोमर, विमल पुंडीर, अमित शर्मा, महेश शर्मा, धीर राणा, सतीश गुलिया, विजय रावल, इन्द्रजीत टाइगर, मनीष भाटी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

About Post Author

आप चूक गए होंगे