संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी जिला कार्यालय में बैठक

(ग्रेटर नोएडा) सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोल चक्कर पर भाजपा सक्रिय सदस्यता पर्व अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे।  बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की वहीं संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया।

इस मौके पर जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पहले चरण सदस्यता अभियान की शुरुआत सर्वप्रथम देश के नरेंद्र मोदी को भाजपा की सदस्यता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के द्वारा कराई गई। दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है उसके बाद तीसरा सक्रिय सदस्यता अभियान  संगठन महापर्व अभियान 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे जिस कार्यकर्ता ने २०० सदस्य बनाये हैं। वहीं बैठक में

पूर्व मंत्री एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा भाजपा पार्टी  राजनीतिक कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा कार्यकर्ता संगठन में रह कर जन सेवा के कार्य कर पार्टी में आगे बढ़ता है जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि 5 सितंबर से अपने जिले में सदस्यता अभियान सभी बूथों पर चला सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता कराते हुए 8800002024 नम्बर पर मिस्ड कॉल करा कर भाजपा प्राथमिक सदस्य बनाने के कार्य को पूरा कर भाजपा सक्रिय सदस्य बने। इस मौके पर ज़िला महामंत्री योगेश दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानन्द शर्मा, सतेंद्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे