सीबीएसई बोर्ड 12वीं में 87.98% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, सबसे अधिक त्रिवेंद्रम के बच्चे उत्तीर्ण

राजतिलक शर्मा
(ग्रेटर नोएडा) सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार सोमवार को समाप्त हो गया। बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12 का रिजल्ट आज जारी कर दिया। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया। इस बार 12वीं कक्षा के 87.98% पास हुए हैं।
इस बार सीबीएसई बोर्ड में 12वीं की छात्राओं का पास प्रतिशत 91.52 रहा है, जबकि लड़के 85.12 प्रतिशत पास हुए हैं। रिजल्ट्स देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना चेक कर सकते हैं।
पूरे देश में त्रिवेंद्रम के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड में टॉप किया है। यहां पर 99.91 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड ने अभी तक टॉपर की घोषणा नहीं की है।