Site icon IIMT NEWS, Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

सिगरेट बनाने के लिए हर साल 60 लाख पेड़ काटने पड़ते हैः विश्व स्वास्थ्य संगठन

सिगरेट

सिगरेट

शुभम् पाण्डेय। सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकार है शायद आपको इसकी जानकारी हो। सिगरेट का सेवन करने से हर दिन लगभग 2739 लोगों की मौत हो जाती है। सिगरेट सिर्फ आपके स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पर्यावरण को भी उतना ही नुकसान पहुचाती है। शायद आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ सिगरेट बनाने के लिए हर साल दुनियाभर में छह मिलियन (6,000,000) पेड़ काटे जाते हैं। ऐसा दावा विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से किया गया है।


स्वास्थ्य विज्ञान विश्व विद्यालय के पंडित भगवत दयाल शर्मा और मानसिक स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सक डा. सुनीला राठी के अनुसार पेड़ काटने को ध्यान में रखते हुए ही इस बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम को बनाया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दावा किया है कि सिगरेट बनाने में पेड़ ही नहीं पानी भी बड़ी मात्रा में इस पर खर्च होता है। शोध के अनुसार 22 बिलियन (22,000,000,000) टन पानी सिगरेट बनाने में हर साल नाली में बहा दिया जाता है। यह केवल स्मोकिंग के जरिए ही नहीं बल्कि दूसरे तरीके से भी पर्यावरण के लिए खतरनाक है। पर्यावरण पर तंबाकू उद्योग का बहुत ही हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है।

कैंसर से होती हैं 80 लाख मौतें
डा. सुनीला राठी के अनुसार विश्व में हर साल 80 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों के द्वारा होती है। तंबाकू हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे वातावरण को भी काफी नुकसान पहुंचा रहा है। डा. राठी ने कहा कि अधिकतर लोग 13 से 14 साल की उम्र में तंबाकू सेवन शुरू कर देते हैं। डा. राठी ने बताया कि फेफड़ों की बीमारी को कम करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि धूम्रपान का सेवन किसी भी रूप में कम से कम हो। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि धुम्रपान करके आप सिर्फ खुद को ही नहीं आने वाली पीढियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Exit mobile version