ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस की जांच के 3 एंगल, जानिए कैसे पकड़ा जायेगा आरोपी
प्रफुल्ल शर्मा (ग्रेटर नोएडा)
पहला एंगल जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध डॉ. उमर, दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:22 बजे के बीच क्या कर रहा था, खासकर क्या वह गाड़ी के पास रुका था, किसी से मिला था, या हुंडई i20 के संबंध में इलाके की टोह ली थी। क्या विस्फोट से पहले वह व्यस्त समय में आस-पास की सड़कों पर भीड़ जमा होने का इंतजार कर रहा था।
दूसरा एंगल : फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस इस संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सक्रिय और निष्क्रिय सदस्यों की संख्या की जांच कर रही है, जिसके स्लीपर सेल से जुड़े होने का अनुमान है। यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या उमर, मुजम्मिल या आदिल ने दिल्ली में रेकी की थी या इसके लिए किसी और पर निर्भर थे।
तीसरा एंगल : विस्फोट की प्रकृति से जुड़ा है। दिल्ली में हुए पिछले विस्फोटों के उलट पुलिस को लाल किले के पास हादसे वाली जगह से कील, ब्लेड, छर्रे जैसा कोई टुकड़ा नहीं मिला है। पुलिस इस बात से हैरान है कि विस्फोट से इतना बड़ा नुकसान कैसे हुआ, आस-पास के वाहन चकनाचूर हो गए, जबकि इतने बड़े ब्लास्ट के बाद कोई गड्ढा या निशान नहीं बचा।
दिल्ली ब्लास्ट केस में पुलिस हरियाणा के फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची है। सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। यूनिवर्सिटी के भीतर और बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात है। कैंपस को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA की टीम भी यहां पहुंची है।
करीब डेढ़ घंटे चली रेड के बाद टीमें लौट गईं लेकिन पुलिस की अभी भी वहां तैनाती है। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक, यूनिवर्सिटी की लैब में काम करने वाले 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
दरअसल, दिल्ली लाल किला ब्लाुस्टप में जिस संदिग्धा आरोपी डॉ. मोहम्म द उमर नबी की CCTV तस्वीार सामने आई है, वो फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था। उस पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप है कल देर शाम यानी 10 नवम्बर को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुई जोरदार धमाके के बाद पूरा देश दहल उठा है। इस ब्लास्ट के बाद कई पार्टियों का बयान आया है। कई नेताओं ने दुख जताया तो कई ने सरकार से सवाल पूछा है।
खबरों के मुताबिक इस धमाके में करीब 9 लोगों की मौत हो गई और दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर जिस i20 गाड़ी में ब्लास्ट हुआ था, उस गाड़ी का नंबर HR 26 7624 था और यह गाड़ी हम्मद सलमान नामक व्यक्ति के नाम से रजिस्टर्ड थी। इस खबर को लेकर ताजा अपडेट है कि इस मामले को NIA को सौंप दिया गया है। इस ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताया है। कई पार्टियों ने कहा कि ‘पूरा विश्वास है कि PM और सरकार घटना की सभी पहलुओं को जरूर उजाकर करेंगे’
