हरियाणा के करनाल में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन की गई जान, 12 घायल

हरियाणा के करनाल जिले में आज सुबह जमीन विवाद में ताबातोड़ फायरिंग की गई। वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग गंभीर घायल रूप में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घटना करनाल के घरौंडा के गगसीना गांव में आज सुबग 8 बजे के करीब हुई। खुलेआम हुई गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घायलों को इलाज के लिए घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो पक्षों की बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं मामला अदालत में विचारधीन था। घायलों के परिवार वालों ने बताया कि जमीन को लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी।

About Post Author