सिविल डिफेंसकर्मी को ट्रक चालक ने 1500 मीटर तक घसीटा, मौत

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में सिविल डिफेंसकर्मी को तेज ट्रक को रोकना महंगा पड़ गया। ट्रक को रोकने के चक्कर में डिफेंसकर्मी ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। जिसके बाद ट्रक चालक डिफेंसकर्मी को 1500 मीटर तक घसीटता ले गया। जब गश्त लगाती पीसीआर वैन ने यह देखा तो उन्हेनें ट्रक का पीछा कर उसको रोका और डिफेंसकर्मी को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय पुनीत गुप्ता के रुप में हुई है। पुनीत पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर में रहता था। वह सिविल डिफेंस में कार्य करता था। पुनीत वहां ट्रांसपोर्ट विभाग में कार्यरत था। ट्रक चालक की पहचान 55 वर्षीय देवेंद्र सिंह के रुप में हुई है। वह नजफगढ का रहने वाला है। पुनीत अपने साथियों के साथ नजफगढ रोड पर तैनात था। तभी देवेंद्र अपना तेज रफ्तार ट्रक ले कर रोड पर आ रहा था। पुनीत ने उसे हाथ दिखा कर रोकने की कोशिश की तो देवेंद्र नहीं रुका और पुनीत को टक्कर मार दी। जिसके कारण पुनीत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया। देवेंद्र उस समय ट्रक को रोकने की बजाए उसे आगे चलाता चला गया। करीब 1500 मीटर तक ट्रक के चलने के बाद पुनीत गिर गया और उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही पीसीआर वैन ने उस ट्रक का पीछा किया और ढिचाऊ गांव के पास देवेंद्र को पकड़ लिया। पुलिस फिलहाल आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे