वर्ल्ड रिकॉर्ड: टीकाकरण के मामले में भारत ने चीन को भी पछाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के शुभ अवसर पर भारत ने टीकाकरण का नया वर्ल्ड रिकॉड बनाया है। देश में एक दिन में कोविड-19 टीके की 2.5 करोड़ की खुराक लगाई गई। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ो के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक रात 10 बजे 79.25 करोड़ के आकड़े को पार कर गई। चीन ने पूरे विश्व में सबसे अधिक एक दिन में कोविड-19 के टीका लगाने के विश्व रिकॉर्ड का दावा किया था। चीन ने एक दिन में 2.474 करोंड़ टीके लगाने का यह रिकॉर् अपने नाम किया था। चीन ने यह रिकॉर्ड 24 जून 2021 को बनाया था। वहीं 17 सितंबर को भारत ने इतिहास रचते हुई एक दिन में 2.5 करोड़ टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने एक दिन में ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या के बराबर टीका लगा दिए हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2.56 करोड़ के करीब है और भारत ने इतना ही एक दिन में लगाए हैं। यह 123 देशों की आबादी से भी ज्यादा है। इससे पहले 31 अगस्त को 1.35 करोड़ को टीके लगे। वहीं 6 सितंबर को 1.14 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे