राजधानी में दो लोगों की चाकू घोंप कर हत्या, इलाके में दहशत

दिल्ली के पश्र्चिम विहार इलाके में देर रात दो लोगों की चाकू घोप कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ही इलाके में संसनी फैल गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। वीडीयो में साफ-साफ दिख रहा है की दो लोग बाइक पर बेठे हुए है। उसी वक़्त दो स्कूटी सवार लोग वहां पर आते है। जिसके बाद उनके बीच कहा सुनी हो जाती है। देखते ही देखते सफेद शर्ट वाला व्यक्ति, कैप पहने हुए व्यक्ति पर हाथ उठा देता है। उसके साथी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो कैप पहने व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया। जिसके बाद उनके बीच लडाई हो गई। 12 बज के 44 मिनट पर दोनों स्कूटी स्वार घायल पड़े हुए वीडियो में साफ देखे जा सकते है। बाईक पर सवार हो कर दोनों बचे लोग वहां से भाग गए। सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंच कर दोनों घायलो को अस्पताल भेज दिया जहां पर उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपीयों को गिरफतार कर लिया है। उनमे से एक आरोपी नाबालिग है। मृतकों की पहचान रोहित (23) जो कि दिल्ली के शिवराम पार्क इलाके का निवासी है और घनश्याम (20) जो की बिहार के बेगुसराय का निवासी है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे