यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, बीजेपी ने की जिला स्तरीय बैठक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला प्रभारी जय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की। जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने बैठक को संचालन किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के एमलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बैठक को संबोधित किया। जिला प्रभारी जय प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं केंद्र वेब प्रदेश सरकार के द्वारा की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बल पर ही आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को 300 से अधिक विधानसभा सीटों को जीतकर पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जनता फिर जातिवादी और परिवारवादी पार्टियों को हराकर प्रदेश में विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जिताने का काम करेगी। उन्होने आगे कहा कि, आज सीमाओं से लेकर आर्थिक रूप से भारत मज़बूत हुआ है। अंतरिक्ष में भी सफलता पूर्वक भारत आगे बढ़ रहा है। भारत में कोरोना की जंग को जीतने के लिए स्वदेशी वैक्सीन तैयार करके भारत पहले नंबर पर सबसे अधिक जनता को वैक्सीन लगाने का काम कर रहा है। शिक्षक संघ के एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं सरकार की उपलब्धि भरे कार्यों एवं जनता के विश्वास पर भारी बहुमत के साथ जीतेंगे। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि, हमारी सरकार भय मुक्त शासन देकर सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता के जीवन में ख़ुशहाली लाने का काम कर रही है। जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ समितियों पर जाकर बूथ बैठकों का आयोजन करके प्रत्येक बूथ पर सभी लोगों को वैक्सीन दिलाने के कार्य में लग जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी व ओबीसी आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटीले ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, योगेश छौकर, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा,गुरुदेव भाटी, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, जगदीप, राजेंद्र भाटी, विचित्र तोमार, प्रेम प्रधान, रिंकू भाटी, विकास चौधरी, पवन त्यागी, पंकज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About Post Author