यूपी में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल तिराहे पर बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

बताया जा रहा है कि, बुधवार को नागल तिराहे पर चेकिंग के समय पुलिस ने बाइकों पर सवार छह बदमाशों को रुकने का इशारा किया था। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और तलहेडी बुजुर्ग की तरफ भाग गए। पुलिस ने नहर पटरी के पास बदमाशों को घेर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बाइक पर सवार कुछ बदमाशों ने अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख उनपर गोली चलाना भी शुरु कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों के इलाज के लिए उन्हें सहारनपुर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

About Post Author