मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, अगले चार दिन तक बारिश की चेतावनी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को मानसून की पहली बारिश ने बेहाल कर दिया है। कल से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़क जलमग्न हो गई हैं। इसके कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के ट्रैक पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी भी दी गई है।

About Post Author