मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

रितिक शर्मा। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।इस मैच में मुंबई के बल्लेबाज ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की। ईशान ने 41 गेंद पर 75 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। वही सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर 66 रन की पारी खेली, उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए।इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। वहीं, इस हार के बाद पंजाब किंग्स अब 9वे स्थान पर हैं।ईशान और सूर्यकुमार की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया। तिलक ने 10 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए, उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। टिम डेविड ने 10 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाए। तिलक ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर मैच को समाप्त किया।इस जीत से मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना में इजाफा हुआ है। अब मुंबई का अगला मैच चेन्नई के साथ 6 मई को खेला जाएगा।

About Post Author