मशहूर बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने किया आत्म हत्या का प्रयास, अभिनेता साहिल पर लगा मानसिक उत्पीड़न का आरोप

आर्थिक राजधानी में आए दिन नए मामले सामने आते रहते है, जिनमें आत्महत्या रेप और मर्डर शामिल हों। बुधवार देर रात को मशहूर बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्म हत्या करने का प्रयास किया। पाटिल ने बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से खान सोशल मीडिया के जरिए मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे है। इसके अलावा कई तरह से टोर्चर कर रहे है। इसकी वजह से डिप्रेशन में जा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि आत्म हत्या का मुख्य कारण खान ही है। जानकारी के अनुसार मनोज ने बकायदा सुसाइड नोट लिख रखा था। घायल हुए पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। साथ ही सुसाइड नोट औऱ पाटिल के आरोप के मुताबिक पुलिस ने खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार पाटिल ने खान पर मानसिक औऱ साइबर बुलीइंग के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पाटिल ने कीटनाशक गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। बुधवर की रात मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। बता दें कि पाटिल पहले मिस्टर इंडिया रह चुके हैं और इस साल मिस्टर ओलंपिया की तैयारी कर रहे थे। एक्टर साहिल खान भी इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते है। पाटिल ने आत्म हत्या से पहले खान के आरोप को सुसाइड नोट में दर्ज कर लिया था। इस घटना के बाद मनोज के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके अलावा उनका परिवार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से इस प्रकरण पर मुलाकात कर सकता है।

About Post Author