भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया भव्य स्वागत, जिला उपाध्यक्ष लोकेश यादव ने पगड़ी पहनाकर की तलवार भेंट

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष लोकेश यादव ने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कर द्विवेदी का उस समय स्वागत सम्मान किया जब वह बुलंदशहर के लिए जा रहे थे। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को पगड़ी और तलवार भी प्रदान की गई। इस मौके पर प्रांशुदत्त द्विवेदी जी ने कहा की आगमी 2022 विधानसभा चुनाव के लिये युवा मोर्चा कार्यकर्ता अभी से अपनी कमर कस लें एंव देश एंव प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर प्रचार प्रसार करें।

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी ने कहा कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के मेहनत की बदौलत आगमी विधानसभा चुनावो में योगी जी के नेतृत्व में दुबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी भाजपा मुंशीलाल गौतम,राजीव प्रधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चमन अवाना, मंडल अध्यक्ष पंकज झा ,बल्लू यादव , राममेहर कौशिक , सतपाल अवाना, सचिन राणा, शान चौहान, सोनू राणा, कुंदन कुमार, सुमित भाटी, अजय यादव, मनीष नागर, संजीव पहलवान, नरेश यादव, प्रवीण कुमार झा, कालू पहलवान, कपिल तिवारी, मनोज शुक्ला, निखिल झा, अखिलेश पाल, रामदास, मोनू यादव,संजय राय,हर्ष कुमार, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author

आप चूक गए होंगे