बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का हॉलीवुड में दिखेगा जल्वा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भारतीय फिल्म जगत के साथ अब हॉलीवुड में भी अपना जल्वा बिखेर रही हैं। दीपिका की अदाकारी से फैंस काफी प्रभावित होते हैं। उन्होंने अपनी अदाओं से लाखों लोगों के दिलों को जीत लिया है। जानकारी के मुताबिक, दीपिका के हाथ फिर से एक बेस्ट हॉलीवुड फिल्म लगी है। इससे पहले यानी 2017 में एक्ट्रेस ने रिटर्न ऑफ जेंडर केज फिल्म में काम किया था, जो फैंस को काफी पसंद आई थी। पादुकोण को एक औऱ हॉलिवुड फिल्म का ऑफर मिला है। हालांकि इस फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। फैंस दीपिका की फिल्म के लिए इंतजार कर रहे है। उनके फैंस चाहते हैं कि अगली फिल्म की पुष्टि दीपिका लाइव आकर करें। फिलहाल देखना ये होगा कि हॉलीवुड की इस फिल्म को कब तक फ्लोर पर उतारा जाएगा।
ज्ञात हो कि दीपिका ने ओम शांति ओम से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनको शाहरुख के साथ देखा गया था। दीपिका ने बढ़ते कदमों को कभी नहीं रोका और मंजिल की तरफ फोकस किया। वहीं 2012 में आई फिल्म कॉकटेल को एक्ट्रेस के करियर का टर्निंग प्वाइंट कहा जा सकता है। इसके अलावा एक के बाद एक फिल्म में सफलता हासिल करती गई। उन्होंने अपने कैरियर में 83 सुपर हिट फिल्मों में अपना जल्वा बिखेरा है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे