बिहार में हवाओं ने रोकी ठंड की रफ्तार

रफ्तार

निधि वर्मा। बिहार के सभी हिस्सों में नवंबर के प्रथम सप्ताह से मौसम सर्द हो गया था। इस दौरान 30 दिनों में पांच दिन ठंड पड़ी, लेकिन पछले वर्षों की तरह ही रात के तापमान में कमी नहीं आ सकी है। रात का तापमान 10 से 11 डिग्री के आसपास होना चाहिए था, लेकिन 14 डिग्री पर अटका है। अब तो 4 दिनों से रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, दिन का तापमान सर्द मौसम की तरह ही 24 से 27 डिग्री के बीच रहा है। तापमान में होने वाली बढ़ोतरी की वजह मौसम विभाग हवा की रफ्तार और दिशाओं में लगातार होने वाला परिवर्तन बता रहा है।


मौसम विभाग के मुताबिक, 4 दिनों से हवा की रफ्तार 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे उत्तर-पच्श्रिम की तहत से प्रवाहित हो रही है। सोमवार को एक बार फिर से हवा पछुआ की तरफ से प्रवाहित होने लगी, जिसकी रफ्तार दिन में महज एक से तीन किलोमीटर प्रति घंटे रही। इस दौरान तेज धुप के असर से देर शाम से मोसम सर्द हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पछुआ हवाओं के प्रभाव से एक दिसंबर तक दिन-रात का तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।


गर्म और ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के सभी हिस्से में अलसुबह कोहरा का असर दिखाई दे रहा है। सबसे अधिक कोहरा नदी, तालाब और खुले स्थानों पर दिखाई दे रहा है। राज्य में सबसे अधिक कोहरा पटना में रिकॉर्ड किया गया है। इसकी दृश्यता 700 मीटर रही। साथ ही पुरे दिन आसमान पर धुंध छाया रह रहा है। इस दौरान धूप भी निकल रही है, लेकिन उसका तीव्रता कम रह रही है। पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह शुरुआत कोहरे के साथ हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।

About Post Author