बिजनेस पार्टनर को बचाने के लिए विनीता ने लगा दी जान, पानी का सैलाब ले गया बहाकर

अपने लिए जिए तो क्या जिए ऐ दिल तू जी जमाने के लिए ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गाजियाबाद की रहने वाली विनीता चौधरी ने। कुल्लू के कसोल हाइड रिजॉर्ट में कैपिंग के दौरान बादल फटने से पानी का सैलाब आ गया। अचानक आए पानी में विनीता बिजनेस पार्टनर अर्जुन फारसवाल बहने लगे इन्हीं को बचाने के लिए उसने पानी में छलांग लगा दी इस दौरान अर्जुन के साथ पानी ने विनीता को भी अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान विनीता चौधरी (25) पुत्री विनोद डागर, गांव निस्तौली, नियर टिला मोड़, लोनी रोड, गाजियाबाद की रहने वाली लड़की ने अर्जुन को तो बचा लिया लेकिन खुद मौत के मुंह में चली गई। विनीता के बिजनेस पार्टनर को घायल अवस्था में कुल्लू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनीता ने पर्यटन व्यवसाय में कोर्स किया था। वह पर्यटन से संबंधित कार्य बेहतर तरीके से कर रही थी।

About Post Author