बिग बॉस ओटीटी में दो कंटेस्टेंट को दिखाया गया बाहर का रास्ता

बिग बॉस ओटीटी के पर्दे पर अधिकांश विवादित कमेंट्स आते रहते है। इसे छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार बिग बॉस के ओटीटी सीजन में क्रेजीनेस और इंटेन्सिटी अपनी हदें पार कर गई। बता दें कि मेक्रस ने वो सीन दिखाना शुरू कर दिया जिसको टीवी पर सेंसर कर दिया जाता है। इस प्रोग्राम में कई कंटेस्टेंट में काफी करीबिया देखने को मिली। इसी कड़ी में पहला नाम राकेश बापट और शमिता शेट्टी का आता है। शो में झगड़ा की सीमा रेखा भी चरम पर है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन दो कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और सिंगर मिलिंद गाबा की जोड़ी को बाहर करने की खबर सामने आई है। रविवार को शो से दोनों की विदाई कर दी गई। अक्षरा, मिलिंद गाबा और दिव्या अग्रवाल को बिग बॉस ओटीटी में एलिमिनेट किया गया था। जनता के फैसले के बाद करण जौहर ने अक्षरा की जोड़ी का सफर समाप्त करने घोषणा की। इससे पहले करण जौहर ने अक्षरा और दिव्या को फटकार भी लगाई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खिया बटोर रही थी। बता दें कि कंटेस्टेंट नेहा पर की गई टिप्पणी की वजह से इस कदम को उठाया गया है। वहीं बताया गया कि नेहा और अक्षरा के बीच काफी समय से अनवन भी चल रही थी। नेहा और प्रतीक की जोड़ी पर अक्षरा कई कमेंट्स कर चुकी है। इस दौरान दिव्या ने चुप्पी साध रखी थी। इसी वजह से करण ने फटकार लगाई थी। कुछ समय पहले शमिता और निशांत के बीच भी विवाद देखने को मिला था। टास्क को लेकर दोनों के बीच खटपट हुई थी। शमिता ने बताया कि दिव्या के गलती की वजह से टास्क को नहीं किया जिसकी वजह से निशांत अक्रोश में आ गए थे। बिग बॉस ओटीटी में करण ने हर वीकेंट में कंटेस्टेंट को गलतफहमी के गुब्बारे फोड़ने के लिए अग्रेषित किया। उनका कहना है कि एक-एक कर दूसरों के गलतफहमी के गुब्बारे फोड़ें। इसी कड़ी में निशांत ने नेहा और प्रतीक की गलतफहमी के गुब्बारे फोड़े। मूस ने निशांत और दिव्या की गलतियों का भंडाफोड़ा। वहीं राकेश ने शमिता औऱ अक्षरा के साथ खुद का भी भंडाफोड़ किया। शमिता ने निशांत औऱ अक्षरा, नेहा ने अक्षरा, गाबा, दिव्या, मूस और निशांत के गलतफहमी सामने रखी। इसके अलावा प्रतीक ने निशांत, मूस, नेहा, अक्षरा और दिव्या के गुब्बारे फोड़े। दिव्या ने निशांत, नेहा, मूस और प्रतीक के गलतफहमी के गुब्बारे फोड़े। इसी कड़ा में गाबा ने प्रतीक और नेहा के, अक्षरा ने राकेश, शमिता, नेहा, प्रतीक की गलतफहमी के गुब्बारे फोड़ते हुए शो को इंट्रेस्टिंग बनाया।

About Post Author