बदसलूकी की शिकार सपा प्रत्याशी से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हिंसक झड़प का शिकार हुईं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए बीडीसी चुनाव को रद्द करने की मांग की। बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने लखनऊ दौरे पर थी। जहां से उन्होंने खीरी पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस प्रवक्ता सुधांशु वाजपेयी मौजूद रहे।
मालूम हो, करीब 11:20 बजे प्रियंका गांधी का काफिला खीरी के सेमरा घाट पहुंचा था। यहां उन्होंने पसगवां कांड में बदसलूकी का शिकार हुई महिलाओं के साथ मुलाकात की। पीड़ितों से बातचीत के बाद प्रियंका ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन चुनावों की तारीफ की, जहां हिंसा हुई और बम चले। चुनाव लड़ने का लोकतांत्रिक अधिकार छीना गया है। वो महिलाएं मेरी बहन हैं, मैं अपनी बहनों से मिलने आई हूं।

About Post Author