बदमाशों ने प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, पुलिस हिरासत से भागा आरोपी।

गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई हैं। प्रधान पद के प्रत्याशी राघवेंद्र को बदमाशों ने गोली मार दी। बता दें कि, घटना गुरुवार रात 11 बजे की हैं। महुआ डाबर गांव में चुनावी प्रकरण के चलते आपसी मतभेद हुआ था। इसी दौरान प्रचार कर घर लौट रहे प्रत्याशी पर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। घटना की सूचना समर्थकों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े राघवेंद्र को अस्पताल भेजा। फिलहाल उनकी हालत गंभीर हैं, मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा हैं। समर्थकों का आरोप हैं कि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत से छोड़ दिया हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रचार के दौरान कई बार पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक भी हुई हैं। पीड़ित के भाई ने जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई हैं।

About Post Author