फिल्म इंडस्ट्री के कुली(अमिताभ बच्चन) की फिटनिस का राज

भारतीय फिल्म जगत के कुली(अमिताभ बच्चन) हमेशा अपनी सेहत का काफी ध्यान करते हैं। वो अपनी नियमित दिनचर्या को कभी मिस नहीं करते हैं। बता दें कि, बच्चन सुबह 5 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं। सुबह-शाम 20 से 40 मिनट वो एक्सरसाइज करते हैं। आपको बता दें कि, वो हमेशा दिन की शुरूआत एक कप आंवले का जूस और दो गिलास पानी पीकर करते हैं। नाश्ते में वो इडली सांभर और दूध का सेवन करते हैं। दोपहर के भोजन में उनकी सबसे मनपसंद सब्जी भिंडी के साथ दाल-चावल, मल्टीग्रेन रोटी, सलाद, मौसमी सब्जी लेते हैं। आपको बताते चलें कि, दोपहर में खाने के बाद ग्रीन टी पीना कभी नहीं भूलते हैं। शाम के समय उन्हें नींबू पानी और ताजा फ्रूट्स जूस बेहद पसंद हैं। डिनर में पनीर भुर्जी सैंडविच, सलाद, मौसमी सब्जी, दाल और चावल को शामिल करते हैं। बता दें कि, वो हमेशा सोने से पहले एक गिलास दूध पीते हैं। ज्ञात हो कि, उन्हें खाने में सबसे प्रिये चने का साग और मक्का की रोटी सहित एक गिलास लस्सी बेहद पसंद हैं। आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था।

About Post Author