प्रियंका चोपड़ा ने फिर लहराया परचम

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड में बहुत कम समय में प्रियंका ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। बीते सोमवार को होने वाले 93वें एकेडमी अवॉर्डस के नॉमिनेशन्स की लिस्ट में ‘द व्हाइट टाईगर’ को अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले कैटेगरी में शामिल किया गया है। सुनने में यह भी आ रहा है की इस बार के नॉमिनेशन्स की घोषणा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस करेंगे। प्रियंका ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो को शेयर करते हुए बताया है जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ नजर आ रहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी पूरी टीम को नॉमिनेशन के लिए बधाई दी है। बतादें कि फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ 22 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव को मेन रोल में रखा गया था। यह फिल्म अरविंद अडिगा की किताब द व्हाइट टाइगर पर आधारित है। फिल्म को आॉस्कर अवॉर्डस के नॉमिनेशन्स में जाने को लिए सोशल मीडीया के ज़रिए बहुत से फिल्म स्टार्स से खूब बधाईयां मिली हैं। साथ ही प्रियंका चोपड़ा के नॉमिनेशन्स की घोषणा करने पर उनके फैंस की खुशी साफ-साफ सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। हर साल फरवरी में होनें वाले आॉस्कर अवॉर्डस इस बार कोरोना महामारी के कारण अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे