प्रधानमंत्री मोदी के उपहारों की नीलामी, जानिए कितनी लगी बोली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस पर देश भर में उत्साह की लहर दौड़ गई। पीएम के पराक्रम को दुनिया ने सलाम किया है। देश के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले और दुश्मनों को धूल चटाने वाले पीएम मोदी के जन्म दिवस पर कई अहम कार्य शुरू किए गए। साथ ही भारतीय धरोहर यानि ओलंपिक व पैरेलिंपिक्स के मेडल की नीलामी की गई है। जानकारी के मुताबिक पीएम के जन्म दिवस पर मिले उपहारों का मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ऑनलाइन ऑक्शन कर रही है। इस ऑक्शन को 17 से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस ऑक्शन में करीब 1300 आइटम शामिल किए गए है। टोक्यों पैरालिंपिक्स के विजेताओं ने पीएम मोदी को अपने मेडल गिफ्ट किए है। जिसमें गोल्ड, सिल्वर और कांस्या के मेडल शामिल है। जानकारी के अनुसार इस ऑक्शन में नीलामी प्राइस का सबसे पहला नाम नीरज चोपड़ा का आता है। वैसे नोएडा के डीएम सुहास एलवाई के मेडल की नीलामी कीमत 10 करोड़ है जबकि नीरज चोपड़ा की 1 करोड 20 लाख है। इसके अलावा बॉक्सर लवलीना के मेडल की बोली 1 करोड़ 80 लाख लग चुकी है। इसी कड़ी में गोल्डन बॉय सुमित के मेडल की कीमत 1 करोड लगी है। पैरालिंपिक्स में गोल्ड और ब्रांज के साथ शूटर अवनि लेखरा की टी-शर्ट को शामिल किया गया है। हॉकी में कांस्य पदक विजेता की बोली 80 लाख बॉक्सर में मेडल की बोली 80 लाख लगी है। बैडमिंटन में गोल्ड लेकर आने वाले खिलाड़ी कृष्णा नागर का बेस प्राइस 80 लाख रुपए रखा गया है। दरअसल इनके अलावा सीएम योगी का अयोध्या राम मंदिर मॉडल भी इसी में शामिल है। राम मंदिर मॉडल का बेस प्राइस 10 लाख रुपए है। उत्तराखंड के टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज का दिया गया वुडन रेप्लिका भी इसमें शामिल है। इसकी बेस प्राइस 5 लाख रुपए है। जानकारी के मुताबिक गिफ्ट में राशि को सरकार नमामि गंगे मिशन के लिए दान करेगी। इससे पहले यानि 2019 में ऑनलाइन ऑक्शन किया गया था। जो भी व्यक्ति इस ई-ऑक्शन में भाग लेना चाहता है वह pmmementos.gov.in पर जाकर रजिस्टर कर सकता है।

About Post Author