पति से उम्र में बड़ी होने के बाद भी ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिता रही हैं सफल वैवाहिक जीवन

समाज में अगर पति कि उम्र पत्नी से ज्यादा हो तो उसे सही माना जाता है लेकिन जब पत्नी कि उम्र पति से ज्यादा हो तो समाज उस रिश्ते को हीन दृष्टि से देखता है और तरह -तरह कि बातें बनाता है। इसके बावजूद चुनिंदा बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने समाज कि छोटी सोच को मात देते हुए न सिर्फ खुद से छोटे उम्र के सितारों से शादी की बल्कि एक-दूसरे के साथ सफल वैवाहिक जीवन भी व्यतीत कर रहे हैं।
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड से हॉलीवुड तक परचम लहराने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जो 2018 में मशहूर सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गयी थी। निक से प्रियंका उम्र में 11 साल बड़ी हैं जिसकी वजह से प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।
1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जितने वाली एश्वर्या राय ने अपने से तीन साल छोटे बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ 2007 में सात फेरे लिए थे। उनकि शादी को पूरे 13 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अराध्या है।
जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़ इस साल रोहनप्रीत के साथ विवाह के अटूट बंधन बंधी हैं। नेहा और रोहन की उम्र के बीच आठ साल का फासला है। खुद से छोटी उम्र के लड़के से शादी करने पर नेहा कक्कड़ का जम कर सोशल मीडिया पर मज़ाक बनाया गया वहीं रोहन को भी काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। 25 दिसंबर को लोकप्रिय एक्ट्रेस और बिगबॉस की विजेता गौहर खान ने जैद दरबार से निकाह किया। खबरों के अनुसार गौहर जैद से 12 साल बड़ी मालूम पड़ रही थी लेकिन एक इंटरव्यू में खुद गौहर ने इम सभी बातों को नकारा है। सोहा अली खान, बिपाशा बसु और उर्मिला मांतोडकर ने भी अपने से बड़े पतियों के साथ शादी रचाई है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे