दूसरी बार माँ बनी शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा, लिटिल एंजल का हुआ आगमन

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने दूसरी बार माँ बनने की खुशी ज़ाहिर की है। सेरोगेसी के ज़रिए शिल्पा शेट्टी ने नन्ही परी को जन्म दिया है। शिल्पा ने बेटी को समीषा नाम दिया और इसके साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि उनके घर जुनियर एसएसके आ चुकी है। बता दें कि समीषा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था।

शिल्पा शेट्टी का समिषा से पहले एक बेटा भी है जिसका जन्म 2012 में हुआ था। उनके बेटे का नाम वियान राज कुन्द्रा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी 2009 में राज कुंद्रा के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के 11 साल बाद शिल्पा दूसरी बार माँ बनी हैं। वे बेटी के आने से बहुत खुश और एक्साइटेड हैं।
शिल्पा जल्द हीं सब्बीर खान की फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

About Post Author