दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने पुलिस जीप में मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत

धनंजय चौहान

राजधानी दिल्ली में रविवार देर रात स्वरूप नगर के पास एक होंडा सिटी कार ने दिल्ली पुलिस की पैट्रोलिंग कर रही जीप में टक्कर मार दी। होंडा सिटी की रफ्तार इतनी तेज थी की पुलिस जीप के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सभी पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं होड़ा सिटी कार के चालक की भी हालत नाजुक बनी हुई है। कार चालक की पहचान तुषार के रूप में हुई है। तुषार सिंगापुर से स्नातक की पढाई कर रहा है। कोरोना के कारण वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रह रहा है। घटना पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की गति काफी तेज थी। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

About Post Author