दिल्ली गाजीपुर मुर्गा मंडी के सभी बर्ड फ्लू टेस्ट में निगेटिव, दिल्ली पशुपालन विभाग ने दी जानकारी

एशिया की सबसे बड़ी मुर्गा मंडी गाजीपुर से लिए गए सभी 100 नमूनों से किसी में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी दिल्ली पशुपालन विभाग ने दी है। वेटेरनरी विभाग के निदेशक डॉ राकेश सिंह ने बताया कि दिल्ली की गाजीपुर मंडी से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे गाजीपुर मंडी में बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। बता दें कि पिछले दिनों संजय झील में कई कौवे और बत्तख मृत पाए गए थे। इस कारण दिल्ली के राजस्व विभाग ने बाहरी राज्यों से दिल्ली में चिकन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी 10 दिन के लिए बंद किया गया है।

About Post Author