दिग्विजय सिंह ने गोडसे को बताया पहला आतंकवादी, तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- कांग्रेस ने हमेशा से देश भक्तों के साथ बुरा किया

नाथूराम गोडसे पर मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम रूकने का नाम नहीं ले रहा है। अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नाथूराम को देश का पहला आतंकवादी बताया है। कांग्रेस के इस बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है। भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देशभक्तों के साथ दुर्व्यवहार करती रही है। उन्होंने तो भगवा रंग को ही भगवा आतंक बता दिया, इससे बुरा और क्या हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हिंदू महासभा ने ग्वालियर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा और गोडसे ज्ञानशाला की शुरुआत की थी जिस पर काफी विवाद हुआ था।

About Post Author