दादरी और जेवर विधान सभा में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की बैठक

गौतम बुध नगर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक शहर में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि पार्टी की तरफ से प्रदेश की सभी 403 विधान सभाओं में 10 जुलाई से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत 19 जुलाई को दादरी और जेवर विधान सभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन का किया जाएगा। इन विधानसभा वर्चुअल सम्मेलनों में विधानसभा के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री पूर्व मंत्री, पूर्व पदाधिकारी एवं बूथ स्तर तक के बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी सेक्टर संयोजक सेक्टर प्रभारी आदि कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं वर्चुअल सम्मेलन जिला संयोजक सुनील भाटी ने जानकारी दी कि दादरी विधानसभा सम्मेलन को प्रदेश उपाध्यक्ष एटा सांसद राजवीर सिंह भैया संबोधित करेंगे और जेवर विधानसभा को प्रदेश कैबिनेट मंत्री सतीश महाना संबोधित करेंगे। इसके लिए 18 जुलाई तक सभी के पास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिंक को भेज भेज दिए जाएंगे।

मंगलवार को हुई बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, मंडल प्रभारी मुकेश नागर, गजेंद्र मावी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, अजय पाल नागर, सतवीर भाटी, मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, सुनील सोनक, मनोज प्रधान, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा सोमेश गुप्ता संजय भाटी, महामंत्री भाजपा गजेंद्र दत्त डाबरा सहित अनेक कार्यकर्ता जगह-जगह मंडल बैठकों में उपस्थित रहे

About Post Author