झांसी टोल के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत तीन घायल

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित रक्सा टोल प्लाजा के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गई। जिससे कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें, पांचों लोग गाड़ी में सवार होकर महाकाल के दर्शन कर अपने घर कानपुर जा रहे थे। घटना बुधवार रात 2:30 बजे की है। घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती करवाया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार चालक की झपकी लगने से सभी लोग इस गंभीर हादसे के शिकार हुए हैं। शवों का पंचनामा कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे