जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलाए दिये

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती जिला गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर पार्टी के कैंप कार्यालय स्वर्णनगरी में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की फोटो पर मार्ल्यापण कर कैंप कार्यालय को दीयों से प्रकाशमय किया। पार्टी जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को बापू के विचारों पर चलना चाहिए। गांधी जी के सिद्धान्त भारत को आत्मनिर्भर बना सकते है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवा, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, बबलू, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना शुक्ला, ऊषा वत्स, राज नागर, गोपाल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे